Connect with us

अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर किया अलर्ट, जानिए किस जिले को लेकर क्या कहा।

मौसम विभाग ने 18 व 19 जुलाई के लिए प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में भारी वर्षा और कहीं पर भारी से भी भारी वर्षा हो सकती है।

चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना बताई गई है, 19 जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी जिले में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

दो दिन अत्यंत भारी बारिश के पूर्वानुमान को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में नदी नालों के आसपास रहने वाले लोगों के बारिश को लेकर सावधानी बरतनी कि अपील की गई है।

उसके साथ ही बारिश के समय लोगों द्वारा यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। 20 जुलाई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 20 जुलाई के बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]