Connect with us

आध्यात्मिक

केदारनाथ- यात्रा से पहले हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से यूकाडा कर्मी की दर्दनाक मौत…

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही केदारनाथ में बड़ी घटना हुई है। रविवार को दोपहर 3 बजे बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे, इसी बीच हेलीपैड पर पिछले पंखे की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के कारणों की भी जानकारी ली जा रही है।

बताया जा रहा है कि वह हेली से उतर रहे थे, कि इसी बीच चपेट में आ गए। यह भी बताया जा रहा है कि क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई। एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इधर, 25 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं और इसी दिन से यात्रा की भी शुरूआत हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]