Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला, एक व्यक्ति हुआ घायल, इलाके में दहशत का माहौल, कॉम्बिंग में जुटा वन विभाग।

वन्य जीव के हमले की खबर है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक बार फिर से बाघ के हमले में ग्रामीण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामला है तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के किशनपुर रेंज के प्लाट संख्या 25 का है। जहां पर एक बाघ ने व्यक्ति को घायल कर दिया है, हमले के दौरान बाघ ने हमला कर व्यक्ति के सर के ऊपर गहरे घाव किए हैं।

वन विभाग के रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। घायल व्यक्ति बनबसा का रहने वाला है, जिसका नाम किशोर पांडे बताया जा रहा है, वहीं वन विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। साथ ही वन विभाग द्वारा बाघ की तलाश में लगातार जंगल की ओर कांबिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]