Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गांधीनगर में विवाद के बीच हुई पत्थरबाजी, तनाव के बाद स्थिति पुलिस और प्रशासन के नियंत्रण में

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद की शुरुआत बच्चों को पीटने की घटना से हुई, जो बाद में दोनों परिवारों के बीच झगड़े और पथराव में बदल गया। चूंकि दोनों पक्ष अलग-अलग समुदायों से हैं, मामला संवेदनशील बन गया।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नीरज भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तत्पश्चात सीओ सिटी नितिन लोहनी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, कोतवाल राजेश यादव सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]