इलेक्शन 2022
राज्य में अनुसूचित समाज की उम्मीद व रीढ़ हैं यशपाल और संजीव : विजय चन्द्र

यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर उनके स्वागत को लेकर हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा कार्यक्रम विजय शंखनाद के रूप में रखा है, जो कि हल्द्वानी रामलीला मैदान में आयोजित होना है, जिसमें कांग्रेस पार्टी यशपाल आर्य और संजीव आर्य की घर वापसी में स्वागत कार्यक्रम के नाम पर अपनी ताकत दिखाने का काम करेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद मौजूद रहेंगे।
वही कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय चंद्र ‘पप्पू’ ने भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं, दमूवाढूंगा क्षेत्र में अनुसूचित समाज के लोगों के साथ एक बैठक की है और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। विजय चन्द्र (पप्पू) ने कहा की यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस पार्टी में घर वापसी से एक बार फिर से अनुसूचित समाज को ताकत मिली है। जिसका लाभ आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।







