Connect with us

उत्तराखण्ड

अजगर दिखने से मचा हड़कंप, बमुश्किल किया रेस्क्यू, देखिए वीडियो…

अजगर आने से इलाके में हड़कंप मच गया, मामला हल्द्वानी के हल्दूचौड़ का है, हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर में एक घर के गेट पर अजगर ने कुंडली मार ली। कुंडली मारे हुए अजगर पर परिजनों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया आनन-फानन में आसपास के लोग भी एकत्र हुए जिसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग टीम ने बमुश्किल विशालकाय अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।

प्राप्त समाचार अनुसार हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर निवासी हरीश पाठक के घर पर गुरुवार की रात को अचानक एक विशालकाय अजगर आकर उनके घर के गेट के ऊपर कुंडली मारकर बैठ गया जैसे ही घर के लोगों की नजर उस अजगर पर पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया आनन-फानन में आसपास के लोग भी एकत्र हुए लोगों ने ग्राम प्रधान दीपा रोहित बिष्ट को जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रधान रोहित बिष्ट द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई।

वन विभाग की ओर से रेस्क्यू टीम हरीश शर्मा के नेतृत्व में वहां पहुंची जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद इस अजगर को पकड़ कर कट्टे में बंद कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]