Connect with us

उत्तराखण्ड

पुलिस ने गायब बच्चे को किया बरामद, जानिए कैसे मिला बच्चा।

हल्द्वानी- घर से रहस्यमय तरीके से लापता हुए बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि केमू स्टेशन के पास रहने वाले राहुल अपने परिवार के साथ रहत है। बीती 15 नवंबर को लगभग 4 बजे के आसपास उनका ढाई साल का बच्चा दक्ष रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी हर जगह ढूंढ खोज की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

हार कर परिजन पुलिस की शरण में पहुंचे और बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई। बच्चे के लापता होने के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने केमू स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल डाले। जिसमें पुलिस केा कई अहम सुराग हाथ लगे। बनभूलपुरा पुलिस का दावा है कि उसने लापता मासूम को जवाहर नगर क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए दो लोगों को हिरासत मेूं लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]