Connect with us

उत्तराखण्ड

4 साल के बच्चे की माँ को चढ़ा इश्क़ का बुखार, पति को छोड़कर यहाँ मौज मनाती मिली महिला…

इश्क के बुखार का चस्का एक महिला को ऐसा लगा कि वह अपने पति को छोड़कर 4 साल के बच्चे के साथ प्रेमी के साथ भाग कर पहले हल्द्वानी और काठगोदाम पहुंची। जहां काठगोदाम एक होटल में रहने के बाद नैनीताल चली गई। जहां एक तरफ महिला प्रेमी के साथ मौज मस्ती कर रही थी।

वहीं महिला का पति उसको दिल्ली के गलियों में ढूंढ रहा था। दरअसल माह 11 अगस्त को दिल्ली के सागरपुर साउथ वेस्ट निवासी महिला का पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला अपने चार साल के बच्चे को लेकर लापता हो गई।


पति ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन वह कही नहीं मिली फिर परिजनों ने सागरपुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। तहरीर के बाद पुलिस ने महिला व बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन उत्तराखंड के हल्द्वानी काठगोदाम में मिली जहां से दिल्ली दिल्ली पुलिस काठगोदाम स्थित होटल में पहुंची तो महिला और उसका प्रेमी वहा से चैक आउट कर चुके थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस नैनीताल पहुंची। जहां नैनीताल पुलिस की मदद से महिला की खोजबीन शुरू कर दी।


इस बीच होटलों में महिला के नाम से पता करवाया गया तो महिला तल्लीताल स्थित एक होटल में प्रेमी और 4 साल के बच्चे के साथ ठहरी हुई थी इस मामले में तल्लीताल एसओ विजय मेहता ने बताया कि महिला औऱ बच्चा और संबंधित युवक को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]