Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी-32 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिवार में छाया मातम…

हल्द्वानी – युवक ने फंसे के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ‌कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मण आर्या पुत्र चंदन राम मजदूरी करता था। बताया जाता है कि बीती रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। आज प्रातः जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे। लेकिन अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई। कमरे में लक्ष्मण का शव लाइलोन की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से झूल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों के उसके आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी ली, लेकिन परिजन कोई खास वजह पुलिस को नहीं बता पाये। मृतक का 11 साल का लड़का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]