Connect with us

उत्तराखण्ड

बैलपड़ाव : आप्टिमम टेनिस एकेडमी चूनाखान में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का खेला गया अंतिम मैच

आप्टिमम टेनिस एकेडमी,चूनाखान (बैलपड़ाव)
आइटा अंडर-14(गर्ल्स व व्यायज)सुपर सीरीज 2026।
दिनांक 12-02-2026 को आप्टिमम टेनिस एकेडेमी में खेली जा रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आज अंतिम दिन खेले गए मैचों के परिणाम निम्नानुसार रहे।
बालक वर्ग:
बालक वर्ग के फाइनल मैच ध्रुव सिंह, उत्तरप्रदेश ने प्रनव गायकवाड, महाराष्ट्र को 6-2,6-1 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
बालिका वर्ग
बालिका वर्ग के फाइनल मैच में अशीष कौर,पंजाब ने अदिति सिंह, उत्तरप्रदेश को 6-3,6-2 से पराजित कर विजेता बनी।
पुरस्कार वितरण क्रमशः शंकर दत्त सती, एमडी नारायण फ्यूल,बी0बी0जोशी, डिप्टी कमांडेंट(रिटायर्ड),शिवा मरदा,रैफरी आइटा टूर्नामेंट व टूर्नामेंट डायरेक्टर डी0एस0रावत द्वारा किया गया।
पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को ट्राफी,टीशर्ट व सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गए। प्रतियोगिता की सफलता पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस एशोसियेशन, नैनीताल व उत्तराखंड टेनिस एशोसियेशन, देहरादून के पदाधिकारियों ने डी0एस0रावत, डायरेक्टर ओपटिमम टेनिस एशोसियेशन, चूनाखान व उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी है।
डायरेक्टर टूर्नामेंट डी0 एस0 रावत ने सभी खिलाड़ियों उनके अभिभावकों व जनपद व प्रदेश टेनिस एसोसियेशन का उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]