Connect with us

इलेक्शन 2022

सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार किसानों का कर रही है दमन : ब्ल्यूटिया

उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार व लखीमपुर खीरी हुए बवाल को लेकर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के किसानों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार का व्यवहार ठीक नहीं है। लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पहले बड़ा बवाल में उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए जमा हुए किसानों से पहले पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हुई।

इसी दौरान भाजपा नेताओं की गाड़ियों से कुछ किसान कुचले गए। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मरने वालों में चार किसान और चार कार सवार बताए जा रहे हैं। इससे आक्रोशित किसानों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी और भाजपा नेताओं को भी जमकर पीटा भी। आपको बता दें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी को 117 करोड़ की सौगात देने आए थे। इस दौरान उन्होंने 165 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद डिप्टी सीएम केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव की ओर रवाना हो गए। बताते हैं कि इस रोड पर पहले से भारी संख्या में किसान मौजूद थे। सड़क पर मौजूद किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]