Connect with us

इलेक्शन 2022

प्रदेश का विकास हुआ ठप साथ ही किसान, व्यापारी समेत हर वर्ग है बेहद परेशान : हरीश

रुड़की के बीटीगंज स्थित जैन धर्मशाला में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान रूड़की शहर के व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है और प्रदेश सरकार ने पहले भी व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया है।

आज वह रूड़की के व्यापारियों की समस्याओं को सुनने पहुंचे हैं। इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस देश और प्रदेश के विकास को पूरी तरह ठप कर दिया है। आज किसान ,व्यापारी और हर वर्ग के लोग बेहद परेशान है। आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे व्यापारी बेहद परेशान हैं। उनकी सरकार आने पर सबसे पहले प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी हरीश रावत को अपनी समस्याएं सुनाने के लिए पहुंचे थे। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं में रुड़की में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मांग की है, व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रांसपोर्ट नगर रूड़की में बनेगा तो व्यापारियों को काफी राहत मिल सकेगी।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]