Connect with us

उत्तराखण्ड

बिन्दुखत्ता में चली गोली, गोली से घायल युवक का एसटीएच में चल रहा है उपचार, जांच में जुटी पुलिस।

युवक पर उसके साथ के ही लोगों ने गोली चला दी, जिसमें युवक घायल हो गया है, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दुखत्ता चौकी के कलिका मंदिर के पास एक युवक पर उसके साथ के लोगों ने किसी बात पर गोली चला दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, और उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है।

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया की बिन्दुखत्ता में देर रात धीरज पांडे नाम के एक युवक को उसके साथ के लोगों ने बंदूक की बट से घायल किया और उसके ऊपर फायर भी झोंक डाला। धीरज पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया है, घायल को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया।

जहां डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया उसके साथ के लोगों ने ही उसके ऊपर गोली चलाई है, अब यह घटना किस बात को लेकर हुई इसका पता लगाया जा रहा है। वही गोली चलाने वाले अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]