Connect with us

गढ़वाल

नाई ने बाल काटते समय काट दी पंडित जी की चोटी, फिर हो गया भारी बवाल

राजधानी में एक सैलून में नाई को बाल काटने महंगे पड़ गए, उसने बाल काटते समय पंडित की चोटी काट दी। इसका पता पंडित को घर जाने के बाद पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। इसके बाद पंडित नाई के पास पहुंचा और इसका विरोध शुरू कर दिया। लेकिन नाई मानने को तैयार नहीं था न ही उसने माफी भी मांगी, जिसके बाद पंडित ने नेहरू कॉलोनी थाने में नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी देते हुए नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसांई ने बताया कि नवादा में भावेश जेंट्स पार्लर के नाम से सैलून है। जहां पंडित शिवानंद कोटनाला निवासी नवादा चौक रविवार को बाल कटवाने गए। इस दौरान बाल काटने के बाद नाई भावेश ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। मेहंदी लगाने के बाद पंडित शिवानंद अपने घर चले गए।

जब वह घर पहुंचकर नहाने लगे तो उन्हें पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। उन्होंने नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in गढ़वाल

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]