Connect with us

अलर्ट

हल्द्वानी- कलसिया नाले का तांडव, एक मकान को लिया अपने चपेट में, एडीएम अशोक व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा ने संभाला मोर्चा।

पहाड़ों पर पिछले 24 घंटो से हो रही भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं, वहीं हल्द्वानी का कलसिया नाला भी अपने पूरे उफान पर चल रहा है और सुबह से लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। एक मकान कलसिया नाले की भेंट चढ़ गया, जहां रहने वाले एक परिवार को प्रशासन द्वारा सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।

मौके पर एडीएम प्रशासन अशोक जोशी और सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ प्रभावितों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है, साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और सावधान रहने की हिदायत दी है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जानकारी देते बताया कि लगातार बारिश के चलते काठगोदाम क्षेत्र के पास कलसिया नाले के उफान पर आने से एक मकान गिर गया था।

जहां रहने वालों को तहसील में सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है और उनकी रहने की व्यवस्था कर दी गई है। फिलहाल प्रशासन अपनी नजर सभी संवेदनशील जगह पर बनाए हुए हैं, हर स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अपने संसाधनों के साथ लैस है।

More in अलर्ट

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]