Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चुनाव परिणाम पर सुमित हृदयेश का बयान बोले संघर्ष जारी रहेगा

हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने नगर निगम चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के इस जनादेश का पूर्ण सम्मान करती है। उन्होंने कहा, “ललित जोशी जी ने पार्टी की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया और हर क्षेत्र में संपर्क साधने का प्रयास किया। यह हार केवल एक पद की हो सकती है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।”सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और विकास के लिए अग्रसर रही है और आगे भी एकजुट होकर सफलता की ओर बढ़ती रहेगी। उन्होंने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह सिर्फ एक पड़ाव है, और पार्टी भविष्य में और मजबूती से उभरेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]