Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: तहसील में प्रमाण पत्रों की सख्त जांच, 89 स्थाई, जाति व निवास प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में जारी किए गए स्थाई, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों की जांच प्रक्रिया में तेजी आ गई है। जांच समिति ने अब तक 89 प्रमाण पत्रों को अपूर्ण और संदिग्ध मानते हुए निरस्त कर दिया है, जिनमें बड़ी संख्या में जाति और निवास प्रमाण पत्र शामिल हैं।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में डेमोग्राफिक चेंज के मामलों के संज्ञान में आने के बाद सभी जिलों को पिछले पांच वर्षों में जारी प्रमाण पत्रों की गहन जांच के निर्देश दिए जाने के क्रम में की जा रही है।

इन निर्देशों के अनुपालन में हल्द्वानी परगना क्षेत्र में विशेष जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने प्रारंभिक चरण में 2000 से अधिक प्रमाण पत्रों की जांच की, जिसमें 89 प्रमाण पत्र अधूरे दस्तावेज, संदिग्ध जानकारी और नियमों के उल्लंघन के चलते अमान्य पाए गए।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच आगे भी जारी रहेगी और यदि और प्रमाण पत्रों में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत जारी किसी भी प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। इस सख्त कार्रवाई के बाद तहसील क्षेत्र में प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]