Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस की बांग्लादेशी रोहिंगिया घुसपैठियों पर कड़ी नज़र, जानिए क्यों एक्टिव हुआ गुप्तचर विभाग

नैनीताल- पहाड़ों में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी को लेकर पुलिस अब सख्त रवैया अपना रही है, उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में टैक्सी ड्राइवर से लेकर टूरिस्ट गाइडों पर पुलिस की नजर है। नैनीताल जिले में पुलिस सभी किरायदारों के सत्यापन को लेकर विशेष अभियान चला रही है, स्थानीय लोग मानते है बांग्लादेशी रोहिंगिया घुसपैठियों की दृष्टि से उत्तराखंड के पहाड़ों को सुरक्षित माना जा रहा है।

नैनीताल आने वाले पर्यटकों को घूमाने के लिए टैक्सी ड्राइवर व टूरिस्ट गाइडों की अचानक संख्या बढ़ने से संदेह पैदा होने लगा है कि कही यह लोग घुसपैठिया तो नहीं…? फिलहाल पुलिस ने नैनीताल और उसके आसपास के इलाकों के किरायदारों का गहन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया नैनीताल जिले में लगभग चार हजार लोगों से ज्यादा का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें चार सौ लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई है, संदिग्ध लोगों के पेपरों को गहनता से जांचने का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]