Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अंकिता भंडारी प्रकरण पर राज्य सरकार संवेदनशील, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा: शंकर कोरंगा

हल्द्वानी: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार शुरू से ही बेहद संवेदनशील रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

राज्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं कहा है कि सरकार हर प्रकार की जांच के लिए तैयार है और अंकिता के माता-पिता से बातचीत कर आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई जांच पर भी निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी इस संवेदनशील मामले को बेमतलब राजनीतिक मुद्दा बनाकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही है।

शंकर कोरंगा ने कहा कि सरकार पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ खड़ी है, जबकि कांग्रेस नकारात्मक माहौल बनाकर तुच्छ राजनीति कर रही है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]