उत्तराखण्ड
नैनीताल : सरोवर नगरी में अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग पर एसडीएम ने की कार्रवाई…
सरोवर नगरी नैनीताल में भी प्रशासन द्वारा अंग्रेजी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है,एसडीएम नैनीताल नवाजिश खालिक के द्वारा आज तल्लीताल अंग्रेजी वाइन शॉप में छापेमारी की गई जहां शराब की बिक्री में ओवररेटिंग पकड़ी गई है उसके अलावा शराब की बोतलों में रेट लिस्ट भी नहीं पाई गई और स्वैप मशीन से अतिरिक्त चार्ज किया जा रहा है जिस पर एसडीएम नवाजिश खालिक द्वारा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।





