Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : रकसिया एवं देवखड़ी नालों में अतिक्रमण तथा संभावित मानसूनी प्रभावों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एसडीएम और नगर आयुक्त ने शिविर का किया आयोजन…

रकसिया एवं देवखड़ी नालों में अतिक्रमण तथा संभावित मानसूनी प्रभावों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है। उक्त कार्ययोजना के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह द्वारा निर्देशित किया गया कि दिनांक 23 जून से 29 जून, 2025 तक चिन्हित क्षेत्रों में बहुविभागीय टीमें गठित कर आपत्तियाँ प्राप्त करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जाए।प्रत्येक शिविर में राजस्व विभाग, नगर निगम, सिंचाई विभाग तथा अन्य सम्बंधित विभागों के नामित कार्मिक उपस्थित रहेंगे। इन शिविरों में पूर्व में नोटिस प्राप्त अतिक्रमणकर्ताओं को स्वामित्व एवं पक्ष संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने का पूर्ण अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्हें आवश्यकतानुसार सुविधा हेतु पेपर, पेन तथा लेखक (जो व्यक्ति स्वयं आवेदन न लिख सकें उनके लिए) उपलब्ध कराए जाएंगे।🔷 प्रथम शिविर का आयोजन दिनांक 23 जून, 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमौरी मल्ली में किया गया।इस शिविर में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं उपस्थित रहकर शिविर कार्यवाही का निरीक्षण किया। शिविर में कुल 47 व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण संबंधी नोटिस के विरूद्ध आपत्तियाँ एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिन्हें विधिवत संकलित किया गया है।इस क्रम में आगामी तिथियों को हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जैसेः24 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सुभाषनगर 25 जून: कार्यालय, रेशम विभाग 26 जून: आवास विकास कॉलोनी27 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमौरी तल्ली 28 जून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दमुवादूंगा बंदोबस्ती प्राप्त आपत्तियों को विभागीय स्तर पर परीक्षण कर क्रमबद्ध सूची बनाई जाएगी और अंतिम निर्णय स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखीय सत्यापन के पश्चात लिया जाएगा।एसडीएम हल्द्वानी ने स्पष्ट किया कि मानसून पूर्व इस कार्यवाही का उद्देश्य नालों के प्राकृतिक प्रवाह को अवरुद्ध करने वाले अवैध निर्माणों की विधिसम्मत पहचान व निस्तारण है ताकि संभावित जनहानि से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]