Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्रसंघ चुनावों में ऐतिहासिक विजय, महाविद्यालयों में लहराया भगवा

देहरादून
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) को उत्तराखंड में प्रदेशभर में आयोजित हुए छात्रसंघ चुनावों में शानदार सफलता मिली है। महाविद्यालयों में लहराए भगवा परचम से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
एबीवीपी संगठन का मानना है कि ये
यह परिणाम छात्र-छात्राओं के उन संघर्षों और मुद्दों की विजय है, जिनके समाधान के लिए विद्यार्थी परिषद निरंतर सक्रिय रही है।
प्रदेश के अधिकांश शैक्षिक संस्थानों में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। इन सकारात्मक परिणामों से यह स्पष्ट है कि विद्यार्थियों ने राष्ट्र को तोड़ने वाली विभाजनकारी शक्तियों को अस्वीकार कर, राष्ट्रहित और छात्रहित में समर्पित विद्यार्थी परिषद के पैनल पर अपना विश्वास जताया है।

उत्तराखंड छात्रासंघ चुनावों में सफलता विद्यार्थी परिषद के उन अथक प्रयासों का परिणाम है, जो छात्रों के वास्तविक मुद्दों पर कार्य करते हैं। विगत समय में विद्यार्थियों के गंभीर समस्याओं पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रमुखता से आवाज़ उठाई, बल्कि समाधान के लिए निर्णायक संघर्ष भी किया। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों की रक्षा के लिए विद्यार्थियों के बीच रहकर, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है और इसी अटूट विश्वास ने आज इस ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया है।

अभाविप इस जीत के लिए समस्त छात्र-छात्राओं का हार्दिक आभार व्यक्त करती है और उन्हें विश्वास दिलाती है कि यह केवल एक चुनावी विजय नहीं अपितु बड़ी ज़िम्मेदारी की शुरुआत है।
विद्यार्थी परिषद शैक्षिक परिसरों में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण के निर्माण तथा छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए दोगुनी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मानना है कि ये देवभूमि में राष्ट्रवाद की जीत है। ये राज्य सैनिक बाहुल्य है। सनातन संस्कृति से ओतप्रोत है, महाविद्यालयों में प्रचंड जीत से राज्य में न सिर्फ विद्यार्थियों में बल्कि युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया है

अभी तक मिल रही सूचनाओं के मुताबिक श्रीनगर गढ़वाल विश्व विद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ऋषिकेश महाविद्यालय, कोटद्वार महाविद्यालय,पिथौरागढ़ महाविद्यालय,खटीमा महा विद्यालय, लोहाघाट महाविद्यालय,टनकपुर महाविद्यालय आदि में अखिल भारतीय विद्या परिषद के द्वारा जीत दर्ज कर ली है।

एबीवीपी की इस जीत ने उत्तराखंड में चल रहे वामपंथी दुष्प्रचार को करारा जवाब दिया है जिसने भगवा को लेकर दुष्प्रचार शुरू किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाविद्यालयों में एबीवीपी की जीत को राष्ट्रवाद की सनातन की जीत बताते हुए , विजय प्रत्याशियों को शुभ कामनाएं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]