Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर: CM पुष्कर धामी ने किया अरबों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, भावुक अंदाज में याद किए पुराने दिन

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण करने के साथ सरस आजीविका मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़ी अरबों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
इसके बाद गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंच से संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि रुद्रपुर शहर से उनका विशेष लगाव रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक और मुख्यमंत्री बनने से पहले, उधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर होने के कारण उनका अक्सर यहां आना-जाना रहता था।
मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उस समय उनके पास होटल में भोजन करने के पैसे नहीं होते थे और वे साथियों के साथ राजाराम रस्तोगी की ठेली पर मात्र ₹10 में राजमा-चावल खाया करते थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राजाराम रस्तोगी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और शॉल व पटका पहनाकर उनका अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि वह जल्द ही फिर से उनकी ठेली पर राजमा-चावल खाने आएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]