Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी…

अधिवक्ता परिषद देवभूमि द्वारा दिनांक 27 एवं 28 जून 2026 को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में प्रतिदिन आयोजित बैठकों में अधिवेशन की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों की व्यवस्था, अतिथि स्वागत, आवास, पंजीकरण, सात्विक सहभोज, प्रचार-प्रसार तथा संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में अधिवेशन को सफल एवं भव्य बनाने हेतु विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद देवभूमि का यह प्रांतीय अधिवेशन प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के मध्य वैचारिक आदान-प्रदान, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण तथा न्यायिक एवं विधिक विषयों पर सार्थक विमर्श का महत्वपूर्ण अवसर होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिवेशन की सफलता हेतु जनसंपर्क अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा तथा प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायविदों, उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों एवं गणमान्य नागरिकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित किया जाएगा।अधिवक्ता परिषद देवभूमि के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह अधिवेशन ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल आयोजन सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]