Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड के मामले, आज 2682 लोग आये कोविड पॉजिटिव…

राज्य में कोविड-19 का कहर लगातार जारी है,और आज 12 जनपदों में कोविड के 2682 नये मामले सामने आए है।

इसी के साथ राज्य में कोविड का आंकड़ा 369954 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 328 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 337865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जिनमें देहरादून जिले से 1331 ,हरिद्वार से 351 , नैनीताल जिले से 188, उधमसिंह नगर से 281 , पौडी से 159, टिहरी से 79, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 69, अल्मोड़ा 74, बागेश्वर से 71, चमोली से 35 , रुद्रप्रयाग से 13, उत्तरकाशी से 31 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

कोविड से संक्रमित अब तक कुल 369954 मरीजों में से 337865 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 7426 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7440 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 17223 है। इधर रिकवरी रेट 91.33 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]