Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पांच दिवसीय भ्रमण पर,कैंची धाम में दर्शन समेत कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग …

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 27 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक पांच दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

जिले के भ्रमण पर पंहुचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सोमवार को रामनगर पहुंचने पर नैनीताल सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका स्वागत किया। माननीय अध्यक्ष का स्वागत उत्तराखंडी परंपरा और स्थानीय संस्कृति के साथ किया गया। कुमाऊंनी टोपी, शॉल और पारंपरिक तरीके से अतिथि सत्कार किया गया।
प्राप्त सूचना अनुसार माननीय लोकसभा अध्यक्ष 27 और 28 अप्रैल को जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 10:00 बजे जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान, रामनगर से प्रस्थान कर मध्यान्ह 12:00 बजे नैनी रिट्रीट नैनीताल पहुंचेंगे जहां अल्प विश्राम करेंगे तत्पश्चात नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 12:30 बजे से एटीआई, नैनीताल में वन पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे और एटीआई से नैनी रिट्रीट के लिए प्रस्थान करेंगे। अपराह्न 3:45 बजे नैनी रिट्रीट से प्रस्थान कर अपराह्न 4:00 बजे से एटीआई, नैनीताल में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे। सायं 6:00 नैना देवी मंदिर के दर्शन कर स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे और रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट, नैनीताल में करेंगे।

माननीय अध्यक्ष 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे नीमकरौरी बाबा, श्री कैंचीधाम के दर्शन हेतु प्रस्थान करेंगे और नैनीताल का स्थानीय भ्रमण कर रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट में करेंगे। तथा 1 मई, 2026 (शुक्रवार) लोकसभा अध्यक्ष पूर्वाह्न 9:30 बजे (सड़क मार्ग से) नैनीताल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]