Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: UUSDA के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में धरना

हल्द्वानी: शहर में चल रहे निर्माण कार्यों और कथित लापरवाही को लेकर सोमवार को दो नहरिया क्षेत्र में स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी के नेतृत्व में लोगों ने कार्यदायी संस्था UUSDA के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वर्तमान में हल्द्वानी शहर पूरी तरह खुदा हुआ है और विभागीय समन्वय की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल विभाग और यूयूएसडीए के बीच तालमेल का अभाव है, जिसका खामियाजा जनता को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में एक मासूम बच्चे की मौत हो चुकी है और हाल ही में एक बुजुर्ग की भी दर्दनाक मौत हुई है, जिसके लिए जिम्मेदार विभागों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
विधायक ने पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में दिन के समय नो-एंट्री के बावजूद ओवरलोड ट्रक बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। “हेलमेट न पहनने पर आम लोगों के चालान काटे जाते हैं, लेकिन ओवरलोड बड़े ट्रक पुलिस को क्यों नहीं दिखाई देते?” उन्होंने सवाल किया।
धरने में शामिल स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया, तो क्षेत्र की जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की जांच की मांग उठाई गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]