Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सड़क के गड्ढों ने ली बुजुर्ग सुरेश चंद्र की जान, सामने आया CCTV

हल्द्वानी : शहर में विकास कार्यों के नाम पर खोदी गई सड़कें अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। रविवार दोपहर पनचक्की रोड स्थित अंबिका विहार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मृतक सुरेश चंद्र पांडे रानीबाग से एक अंत्येष्टि में शामिल होकर स्कूटी से अपने घर शांति नगर लौट रहे थे। पनचक्की रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए कई जगह गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और यातायात बाधित हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब पांडे जी ने ट्रक को पास देने की कोशिश की, तभी उनकी स्कूटी असंतुलित होकर भारी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद उनके सिर पर गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने निर्माण कार्य की लापरवाही को इस हादसे का मुख्य कारण बताया। सीवर लाइन परियोजना का कार्य USDDA के माध्यम से कराया जा रहा है। स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछले दो महीनों से जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद न तो सड़क समतल की गई और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से ही प्रोजेक्ट मैनेजर से फोन पर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि पूरे शहर में सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं और आम जनता की जान जोखिम में है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक सुरेश चंद्र पांडे एक सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वह अपनी पत्नी के साथ शांति नगर में रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]