Connect with us

उत्तराखण्ड

पोस्टमास्टर बना डकैत, ग्रामीणों के लाखों रूपयों पर डाका डाल कर गया हजम।

पोस्टमास्टर द्वारा ग्रामीणों के डाकघर में जमा लाखो रुपये हजम करने मामला सामने आया है, रुड़की से सटे ढंडेरा में डाकखाने की शाखा के पोस्टमास्टर ने ग्रामीणों द्वारा डाकखाने में जमा लाखों रुपये की रकम हड़प ली गई है। रकम डकारने के बाद पोस्टमास्टर खुद भूमिगत हो गया है।

आम तौर पर जनता द्वारा बैंकों से अधिक विश्वसनीय डाकघरों को माना जाता है। ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर लोग अधिकतर अपनी रकम डाकखाने में जमा करना पसंद करते है। अगर वहीं डाकखाने का रखवाला ही डाकू बन जाये तो आप क्या करेंगे, ढंडेरा गाँव के दर्जनों लोगो ने आरोप लगाया कि उनकी मेहनत की कमाई पोस्टमास्टर साहब डकार गए हैं।

दर्जनों ग्रामीणो ने अपनी पासबुक दिखाकर बताया कि उनके लाखों रुपये डाकघर के पोस्टमास्टर द्वारा डकार ली गई है। ग्रामीणों से बात करते हुए पता चला कि किसी ग्रामीण ने अपना घर बनाने के लिए तो किसी ने अपनी बहन-बेटी की शादी के लिए रकम इकट्ठा की थी। पर सब कुछ खत्म हो गया जब पोस्टमास्टर साहब ग्रामीणों की लाखों रकम लेकर चंपत हो गए। इस मामले में संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी माना कि यह एक बड़ा घोटाला है, साथ उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]