Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: पर्यटकों के बीच झील किनारे जमकर मारपीट, पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया

नैनीताल: उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में रविवार को झील किनारे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब उत्तर प्रदेश से आए कुछ पर्यटकों के बीच बोटिंग के दौरान आपसी कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि झील किनारे ही लात-घूंसे चलने लगे और मारपीट शुरू हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपास मौजूद पर्यटकों में दहशत फैल गई और मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई। झगड़ा कर रहे लोग एक-दूसरे पर इस कदर हमला कर रहे थे जैसे किसी पुरानी दुश्मनी को अंजाम दे रहे हों। इस दौरान एक युवक के कपड़े भी फट गए।झगड़े को शांत कराने की कोशिश महिलाओं ने भी की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। प्रशासन ने पर्यटकों से शांति बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है ताकि पर्यटन स्थल की गरिमा बनी रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]