Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: लकड़ी तस्करी रोकने पर प्लांटेशन वाचर को धमकी, SOG प्रभारी पर पिस्टल तानने का आरोप

हल्द्वानी के तराई केंद्रीय वन प्रभाग में एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। लकड़ी तस्करी रोकने का प्रयास करने वाले एक प्लांटेशन वाचर ने अपने ही विभाग के SOG प्रभारी पर तस्करों को संरक्षण देने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
मामला बाजपुर क्षेत्र के ग्राम महोली जंगल का बताया जा रहा है। पकड़िया चौकी में तैनात प्लांटेशन वाचर ज्ञान सिंह का आरोप है कि ड्यूटी के बाद घर लौटते समय उसने चौकी से कुछ ही दूरी पर लकड़ी की तस्करी होते देखी। विरोध करने पर तस्करों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद मौके पर पहुंचे तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के SOG प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी ने खैर, सागौन सहित कीमती लकड़ी से भरे डंपर को निकलवा दिया।
ज्ञान सिंह का कहना है कि दोबारा विरोध करने पर SOG प्रभारी ने उसके साथ मारपीट की और रिवॉल्वर सिर पर रखकर चुप रहने की धमकी दी। साथ ही झूठे मुकदमे में जेल भेजने की बात भी कही गई।
वहीं SOG प्रभारी कैलाश चंद्र तिवारी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि ज्ञान सिंह नशे की हालत में हंगामा कर रहा है और महिला वनकर्मियों से अभद्रता कर रहा है, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
इस मामले पर मुख्य वन संरक्षक (पश्चिमी वृत) साकेत बड़ोला ने कहा कि आरोप गंभीर हैं और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना ने वन विभाग के भीतर संभावित मिलीभगत और तस्करों को मिल रहे संरक्षण को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि सच क्या है और दोषी कौन।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]