उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर रामलीला कमेटी के संरक्षक सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने की बैठक…
हल्द्वानी : 20 फरवरी को रामलीला कमेटी संचालन समिति की बैठक संरक्षक नगर मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी जी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में होली पर्व के कार्यक्रम की चर्चा हुई ।
शहर के प्रबुद्ध जन ब्राह्मण के निर्णय के बाद निर्णय हुआ कि , होली पर्व पर होली ग्राउंड सिंधी चौराहा एवं पटेल चौक में चीर बंधन 27 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे होगा
दो मार्च को 5: 00 बजे से भजन संध्या होगी और होलिका दहन पूजन 8:30 बजे होलीका दहन स्थल सिंधी चौराहा पर होगा। 4 मार्च को रंग की होली खेली जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के व्यास पं0 गोपाल दत्त भट्ट जी , पं0 विवेक शर्मा ,पं0गणेश जोशी जी रिसीवर ए पी बाजपेयी , मनोज गुप्ता, बिंदेश गुप्ता जी ,एन वी गुणवन्त जी तनुज गुप्ता,योगेश शर्मा जी, विवेक कश्यप,दिनेश गुप्ता ,अमित जोशी , अरुण अग्रवाल ,भवानी शंकर नीरज आदि उपस्थिति थे





