Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा

केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा

दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सायं 6:00 बजे से श्री केदारनाथ हेली शटल सेवा के लिए 22 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 की अवधि हेतु ऑनलाइन बुकिंग के हेली यात्रा बुकिंग पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की गई। निर्धारित अवधि के लिए कुल 31,450 सीटों की बुकिंग खोली गई, जिनमें 10,855 टिकटों के माध्यम से सभी 31,450 सीटों की सफलतापूर्वक बुकिंग की गई।

ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया की समीक्षा के लिए टूरिस्ट हेल्पलाइन कॉल सेंटर, उत्तराखंड पर्यटन द्वारा 565 रैंडम कॉल्स की गईं। इस विश्लेषण में पाया गया कि IRCTC की बुकिंग में यात्रियों द्वारा उपयोग किए गए 10,859 मोबाइल नंबरों में से 4,400 नंबर वास्तविक यात्रियों से मेल खाते पाए गए। साथ ही लगभग 51 प्रतिशत बुकिंग स्वयं यात्रियों द्वारा की गई, जबकि शेष 49 प्रतिशत बुकिंग अन्य माध्यमों से संपन्न हुई।

बुकिंग प्रक्रिया के दौरान प्रथम टिकट सायं 6:02 बजे तथा अंतिम टिकट सायं 7:28 बजे बुक की गई। सायं 6:10 बजे से 6:32 बजे के मध्य पीक बुकिंग दर्ज की गई, जिसमें 6:10 बजे 849 बुकिंग दर्ज की गईं और 6:32 बजे तक बुकिंग संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई।

राज्यवार आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र से सर्वाधिक 1708 बुकिंग, उत्तर प्रदेश से 1243, दिल्ली से 867, तेलंगाना से 864, कर्नाटक से 801 तथा गुजरात से 700 बुकिंग दर्ज की गईं।

बुकिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रति यूज़र अधिकतम 2 बुकिंग एवं अधिकतम 12 सीट बुक करने की अनुमति दी गई। एक IP से अधिकतम 5 यूज़र ID द्वारा बुकिंग की जा सकती है तथा एक बुकिंग में अधिकतम 6 यात्रियों को शामिल किया जा सकता है। इस प्रकार एक यूज़र द्वारा कुल अधिकतम 12 यात्रियों की बुकिंग संभव है।

वर्तमान तक 510 बुकिंग ID के सापेक्ष कुल 913 सीटों के लिए कैंसलेशन दर्ज किए गए हैं।

राज्य सरकार द्वारा संचालित यह बुकिंग प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई है, जिससे यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं विश्वसनीय यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]