Connect with us

इलेक्शन 2022

विजय दिवस पर राहुल गांधी देंगे उत्तराखण्ड कांग्रेस को विजय मंत्र।

देहरादून के परेड मैदान में उत्तराखंड कांग्रेस विजय सम्मान रैली का आयोजन कर रही है, जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 1971 की लड़ाई में शहीद हुए जवानों के परिजनों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित करेंगे,कार्यक्रम में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य समेत पार्टी के तमाम विधायक, सांसद पार्टी पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। लंबे समय बाद कांग्रेस की एक बड़ी रैली होने जा रही है, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक अलग प्रकार की ऊर्जा देखने को मिल रही है। कांग्रेस भवन में नेताओं का हुजूम उमड़ गया है।

सभी राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने टॉप की खबर से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक रैली होगी। जिसमें 1971 की लड़ाई में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही सीडीएस बिपिन रावत जिनका निधन हेलीकॉप्टर क्रैश में हो गया था, उनको और उनके साथ अन्य अधिक सेना के अधिकारियों और जवानों को भी जिनकी शहादत हुई है उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य राज्य है, भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी सेना के सहारे विधानसभा चुनाव के मैदान में आ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]