Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: विजय दिवस के मौके पर संघर्ष सेवा सहयोग समिति ने भारतीय सेना के पूर्व सैनिक एवं उनके परिवार को किया सम्मानित

हल्द्वानी। 16 दिसंबर का दिन भारतीय इतिहास में विजय दिवस के रूप में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। यह वही दिन है जब वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस, रणनीतिक कुशलता और पराक्रम से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ और विश्व पटल पर भारतीय सैन्य शक्ति का लोहा माना गया। 1971 के युद्ध में भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना ने अभूतपूर्व समन्वय का प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 दिनों में दुश्मन को घुटनों पर ला दिया। 16 दिसंबर 1971 को ढाका में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था। यह विजय भारतीय सेना के अद्वितीय नेतृत्व, अनुशासन और बलिदान की मिसाल बनी। विजय दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों का सम्मान किया जाएगा। समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में देश की सेवा कर चुके वीर जवानों और उनके परिजनों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़कर उनके योगदान को नमन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करना है। कार्यक्रम में अतिथि कर्नल वरुण सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, भाजपा नेता कस्तूभानंद जोशी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

संस्था की अध्यक्ष योगिता बनौला ने बताया कि विजय दिवस न केवल सैन्य सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह हर भारतीय के भीतर देशभक्ति, एकता और आत्मसम्मान की भावना को सुदृढ़ करता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारतीय सेना राष्ट्र की सुरक्षा की अडिग प्रहरी है, जिसकी वीरता और त्याग पर पूरा देश गर्व करता है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष योगिता बनौला, किरण टम्टा, कुसुम बोरा, सोनिया जोशी, खुशी नागर, मंजू आर्य, बसन्ती मेहरा, हिना बिष्ट, सुनीता बिष्ट, मनीष पंत, आयुष नागर, खस्ती बिष्ट, विधिजंतवाल, कोमल रौतेला, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता कौस्तुभ आनंद जोशी,वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भट्ट,। कमलेश जोशी सांसद प्रतिनिधि, शांति जीना, तनुजा जोशी,मंजू उदिता, विद्या मेहतोलिया, लता बोरा, मंजू शाह, सीमा भत्ता, राधा चौधरी, इंदु पुरोहित, सुधा पाल, रूपेंद्र नागर, विक्की योगी, संजय प्रसाद, तरुण सक्सैना, चंदू मेहता, विनोद, त्रिलोक बिनौली, प्रमोद गोल्डी, विंदेश गुप्ता जी, अनुज अग्रवाल, विजय पाल, कल्पना रावत, पार्वती किरौला, रविन्द्र सिंह, जसविंदर भसीन, पूर्णिमा पांडे, सुमन शाह, सुमनवार्ष्णेय, मन्ना परगाई, रिम्पी बिष्ट, पुनीता पांडे, तारा तिवारी, शशि जोशी, योगेंद्र साहू,भगवती, नीरज वार्ष्णेय, जेसी तिवारी, सुचित्रा जायसवाल, पवन कार्की, विनोद निगाई, अश्वनी नेगी, चंद्र शेखर बंसल, नंदनी देवल डॉ गुंजन, नीता गुप्ता, तरनजीत कौर, बीडी कांडपाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]