उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : आरटीओ गुरदेव सिंह के निर्देश पर 105 वाहनों के हुए चालान 06 वाहनो को किया गया सीज…
परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 105 वाहनों के चालान 06 सीज आज परिवहन विभाग की प्रवर्तन दलों के द्वारा 105 वाहनों के चालान कर 06 वाहनो को सीज किया । प्रवर्तन दलों के द्वारा ई रिक्शा व ऑटो वाहनों के साथ साथ ट्रक, बस, टूव्हीलर आदि वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस अभियान मे परिवहन कर अधिकारी श्री पवन कुमार, श्रीमती अनुभव आर्य, श्रीमती अपराजिता पांडे, परिवगुरुदेव हन सहायक निरीक्षक श्री आरसी पवार, श्री गिरीश कांड, श्री नंदन रावत के द्वारा प्रवर्तन कार्रवाई की गई जिसमें 22 टूव्हीलर वाहनों के बिना हेलमेट में चालान किए गए। इसके अलावा वाहन चालकों के द्वारा यूनिफॉर्म ना पहनने पर 17, फिटनेस प्रस्तुत न करने पर 08, प्रदूषण नियंत्रित प्रमाण पत्र न होने के अभियोग में 11, बिना टैक्स 13, यात्री वाहनों में ओवरलोड 35, इंश्योरेंस प्रस्तुत न करने पर 8, यात्री वाहनों में माल ले जाना 11 , स्कूली वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र न होने आदि के अभियोग में कार्रवाई की गई। प्रवर्तन कार्रवाई हल्द्वानी -कालाढूंगी, हल्द्वानी -नैनीताल, बरेली एवं रुद्रपुर मार्ग पर की गई।




