Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई,108 वाहनों के चालान तीन वाहन सीज…

आरटीओ प्रवर्तन गुरुदेव सिंह के निर्देश के बाद परिवहन विभाग के द्वारा सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 108 वाहनों के चालान किये और एक ट्रक , पिकअप और ई रिक्शा वाहन को सीज किया। सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन जितेंदर संगवान के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल और परिवहन कर अधिकारी श्री नंदन प्रसाद के द्वारा नैनीताल भीमताल तथा श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी बाइक, ई रिक्शा, मैक्सी आदि वाहनों के टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, नो पार्किंग, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इसमें 30 ओवरस्पीड वाहनो एवं 20 टैक्सी बाइक के परमिट शर्तों के उल्लंघन के अभियोग के चालान भी सम्मिलित है।
चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक आरसी पवार , गिरीश कांडपाल , नंदन रावत, चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, चंदन ढैला, अरविंद हयांकि, गोधन सिंह , महेंद्र कुमार, मो०दानिश आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]