Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह के निर्देश पर विभाग का सघन चेकिंग अभियान,117 वाहनों के चालान,6 वाहन किए गए सीज…


हल्द्वानी में आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अनधिकृत वाहन संचालन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 117 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 06 वाहनों को सीज किया गया।

यह अभियान हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल तथा नैनीताल मार्गों पर सहायक परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी श्री गोविंद सिंह, श्रीमती अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल, श्री आर.सी. पवार, तथा श्री नंदन रावत के नेतृत्व में संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान टैक्सी, मैक्सी कैब, बस, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक, कार, ई-रिक्शा, ऑटो, ट्रक आदि वाहनों की गहन जांच की गई। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट वाहन संचालन, अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट, ओवरसाइज़ लगेज, परमिट शर्तों का उल्लंघन जैसे मामलों में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

इस अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक श्री अनिल कार्की, श्री गोधन सिंह, श्री अरविंद सिंह ह्यांकि, श्री मोहम्मद दानिश तथा प्रवर्तन चालक श्री महेंद्र कुमार एवं श्री विनोद कुमार भी मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]