Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, इस स्वीट्स शॉप पर जुर्माना

हल्द्वानी : मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने सख्त निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मंडी शनि बाजार रोड से 15 पेटी प्रतिबंधित प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास जब्त किए गए और संबंधित दुकानदार पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही, आनंद स्वीट नामक प्रतिष्ठान पर गंदगी पाए जाने पर ₹1,000 का जुर्माना ठोका गया।मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि शहर में स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक प्रतिबंध का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखें और प्रतिबंधित वस्तुओं का उपयोग न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हलचल मच गई है, जबकि स्थानीय लोगों ने इस कदम का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों ने कहा, शहर को साफ-सुथरा रखना जरूरी है। प्रशासन की यह कार्रवाई सही दिशा में एक मजबूत कदम है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]