Connect with us

उत्तराखण्ड

दिन-रात जनता की सेवा करने वाली पुलिसकर्मियों के कलाई पर इन बहनों ने बांधी राखी।

रक्षाबंधन के मौके पर हल्द्वानी में महिला मोर्चा द्वारा थाने और चौकियों में जाकर पुलिस के जवानों को राखी बांधी गई और उनसे रक्षा का वचन लिया गया, इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री दीपाली कन्याल, पूर्व जिला महामंत्री विमला बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनन्दी बिष्ट, बिना जोशी जिला कार्यकारिणी सदस्य जानकी पोखरिया, प्रेमा जोशी, भूमिका गोयल आदि महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद महिला मोर्चा द्वारा अपने-अपने मंडलों में थाने और चौकियों में तैनात पुलिस के जवानों और दरोगाओं की कलाई पर राखी बांधी गई और उनसे रक्षा का वचन लिया गया, हम आपको बता दें कि महिला मोर्चा द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

जिससे किसी को भी यह महसूस ना हो कि उनकी बहने नहीं है, इसीलिए थाने चौकी में तैनात पुलिस के जवान ट्रैफिक ड्यूटी निभा रहे जवानों को राखी बांधकर महिला मोर्चा अपनी बहन होने का एहसास कराती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]