Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सीएम धामी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम तुष्टिकरण का लगाया आरोप…

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा का सीधा फायदा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले पर भी बड़ा बयान दिया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रख चुकी है और अब सभी को न्यायालय के फैसले का इंतजार है। वहीं, बनभूलपुरा में हुए अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दोनों दलों की तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले में अपना पक्ष मजबूती से रख रही है और अब आगे का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]