Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- महिला फुटबॉल मैच में ओडिशा ने हरियाणा को 2-1 से हराया, खिलाड़ियों ने धामी सरकार की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ

हल्द्वानी में 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत महिला फुटबॉल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को हुए पहले मैच में ओडिशा ने हरियाणा को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।ओडिशा ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में दो गोल दागे। पहला गोल जर्सी नंबर 10 प्यारी खाका ने किया, जबकि दूसरा गोल जर्सी नंबर 9 मनीषा के नाम रहा। वहीं, हरियाणा की ओर से जर्सी नंबर 15 रेनू ने एकमात्र गोल कर टीम को मैच में बनाए रखा।दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें कोई अतिरिक्त गोल नहीं कर पाईं। हरियाणा ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन ओडिशा की मजबूत डिफेंस ने उसे रोक दिया।आखिरकार, ओडिशा ने 2-1 से यह मुकाबला जीत लिया। मैच देखने के लिए स्थानीय दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। साथ ही हरियाणा और ओडिशा की फुटबॉल खिलाड़ियों ने मिनी स्टेडियम के फुटबॉल मैदान की जमकर तारीफ की, साथ ही उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार की जमकर सराहना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]