Connect with us

आध्यात्मिक

अब हेलीसेवा से होंगे बाबा केदारनाथ के दर्शन, इस तरह करा सकते हैं बुकिंग…

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा खुलने के बाद अब बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए केदारनाथ आ रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल केदारनाथ के लिए आज हेली बुकिंग शुरू हो गई है उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा 1 अक्टूबर से केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए तीर्थयात्री http://heliservices.uk.gov.in पर बुकिंग करा सकते हैं।

बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने 18 अक्टूबर से चार धाम यात्रा शुरू कर दी थी लेकिन अब तक केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को हैली सेवा की सुविधा नहीं मिल पाई थी।

वहीं अब गुप्तकाशी, सिरसा, फाटा हेलीपैड से 1 अक्टूबर से हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इसके लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है अब तक एक ग्यारह सौ यात्रियों ने बुकिंग भी करा थी लेकिन चार धाम यात्रा पर रोक होने के चलते यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]