Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल: स्थानीय उत्पादों और महिला हस्तकला को मिला मंच, चांफी मचान में दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन

नैनीताल। चांफी मचान रेस्तरां में स्थानीय उत्पादों एवं लोकल महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
यह कार्यक्रम स्थानीय कारीगरों, विशेषकर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं के हस्तकला कौशल को व्यापक पहचान दिलाना रहा।
मुख्य अतिथि नवीन वर्मा ने अपने संबोधन में स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से कारीगरों और हस्तशिल्पियों को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन विकास के लिए आवश्यक बताया।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से न केवल स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलती है, बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और पारंपरिक कला को भी संरक्षण मिलता है। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]