Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : लालकुआं दुग्ध संघ ने हिमालय पुत्र हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनके आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को किया याद…

प्रेस नोट*प्रेस नोट*नैनीताल/ लालकुआं।नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं द्वारा हिमालय पुत्र महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने बहुगुणा के देश के विकास में योगदान को याद करते हुए उन्हें महान जननायक की संज्ञा दी। कार्यक्रम का आयोजन दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में भव्य रूप से संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत एवं अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर, पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिला योजना के अंतर्गत स्वच्छ दूध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु 3500 किटों का वितरण किया गया। साथ ही दुग्ध उपार्जन एवं विपणन को लेकर जनजागरूकता गोष्ठी आयोजित कर दुग्ध उत्पादकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि के रूप में 78 लाभार्थियों को 1 लाख 17 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए तथा विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया गया। जयंती के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में श्रीमती सरिता आर्या ने दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों को जंगली जानवरों से पशुओं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता और जागरूकता बेहद आवश्यक है।मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि दूध मूल्य में 18 माह के भीतर 13 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशन में डेयरी क्षेत्र को लगातार सशक्त किया जा रहा है।मुकेश बोरा ने बताया कि साइलेज अनुदान को 30 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ तथा दुग्ध प्रोत्साहन राशि को 30 करोड़ से बढ़ाकर 35 करोड़ किए जाने से जिले भर के दुग्ध उत्पादकों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और दुग्ध उत्पादन को नई गति मिलेगी। हेमवती नंदन बहुगुणा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य किए, वे आज भी मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जाता रहेगा। साथ ही उन्होंने स्वच्छ दूध उत्पादन और आंचल ब्रांड को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने करते हुए लोगों से आंचल ब्रांड के दूध उत्पादों के सेवन का आह्वान किया।इस मौके पर दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, खष्टी देवी, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी. एंड आई. सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, कृपाल सिंह, हरीश आर्य, मुन्नी आर्या, नीमा साह, गीता नेगी, मीना रौतेला, हेमंत पाल, विपिन तिवारी, महेश पांडे, चंद्रशेखर बमेटा, जितेंद्र खोलिया, कुंदन असगोला, लोकेश शर्मा, गौरव चौहान, सुमित पांडे, मोहन पांडे, पूरन मिश्रा, प्रखर साह, विमल कुमार, प्रमोद बोहरा सहित अन्य गणमान्य, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]