Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- ऐतिहासिक बैंड स्टैंड का झील में समाने का डर, रोकी गई आवाजाही

Nainital news सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहने वाले ऐतिहासिक बैंड स्टैंड पर अब खतरा मंडरा रहा है। रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल के आस पास सड़कों पर मलवा आने के साथ ही नैनी झील में नालों की गंदगी भी समा गई, वही मल्लीताल स्थित बैंड स्टैंड पर दरार आने से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहने वाले बैंड स्टैंड का झील में समाने का डर बना हुआ है।

हालांकि सिंचाई विभाग व नगर पालिका की टीम के साथ अधिकारियों ने बैंड स्टैंड का निरीक्षण किया, निरीक्षण के बाद बैंड स्टैंड पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। आपको बता दें लगभग एक माह पूर्व से बैंड स्टैंड पर पीएससी द्वारा बैंड बजाने का कार्य शुरू किया गया था, जिसको पर्यटकों ने बेहद पसंद किया था। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज गर्बयाल द्वारा सरोवर नगरी नैनीताल का सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]