Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- सड़क पर चलती कार अचानक बनी आग का गोला, आप भी देखिए वीडियो

सड़क पर चलती कार लग गई आग, जिसके बाद लोग में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मामला नैनीताल जिले के गरमपानी का है, खैरना चौकी के अंतर्गत एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे कार में सवार दो लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। मिल रही जानकारी के अनुसार नैनीताल हाईवे पर सुबह गरमपानी बाजार में एक कार में अचानक आग लग गई।

खैरना पुलिस चौकी को सूचना तो चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। मौके पर आल्टो संख्या यूए 04 2387 आग का गोला बनी थी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया और वाहन मालिक गोपाल चंद्र निवासी रातीघाट व उनके भाई शंकरलाल को बचाया गया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरों में भी फैल सकती थी। कार पूरी तरह से जल चुकी है। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]