Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अवैध पार्किंग पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, नगर आयुक्त ऋचा सिंह के निर्देश पर 41 वाहनों के कटे चालान

हल्द्वानी में नगर निगम, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत शहर में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में ठंडी सड़क क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से खड़े 41 वाहनों के चालान किए गए, जबकि चार वाहन मालिकों को चेतावनी दी गई।कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने फुटपाथों पर अतिक्रमण कर रखे गए सामान को भी जप्त कर लिया। इससे पैदल यात्रियों को हो रही असुविधा को दूर करने में मदद मिलेगी।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का यह प्रयास है कि हल्द्वानी को सुचारू यातायात व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और यदि कोई वाहन चालक या दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन की यह पहल सराहनीय है, जिससे आम नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]