Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अतिक्रमण के खिलाफ नगर आयुक्त एवं SDM की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

हल्द्वानी: आज नगर आयुक्त ऋचा सिंह और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। बनभूलपुरा स्थित लाइन नंबर 12 में बकरा मीट मार्केट के पास एक गली को भैंसों का तबेला बनाकर अवैध रूप से बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और गली को पुनः खोल दिया।इसके अलावा, लाइन नंबर 13 में भी इसी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया गया। राजपुरा क्षेत्र में नज़ाकत खान के बगीचे में लगभग 3000 स्क्वायर फीट सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।टनकपुर रोड स्थित नगर निगम के बकरा स्लॉटर हाउस पर भी अवैध कब्जा पाया गया, जहां लोगों ने खच्चर बांध रखे थे। निगम द्वारा 6 खच्चरों को कब्जे में लेते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं, सीएससी केंद्र की भी जांच की गई, जहां कई अनियमितताएं पाई गईं। प्रशासन द्वारा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]