Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : रकसिया नाले के संयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त और एसडीएम ने जेसीबी से तोड़ा अतिक्रमण…

हल्द्वानी में आज मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह द्वारा हल्द्वानी नगर क्षेत्र अंतर्गत दमुवादूंगा क्षेत्र के शिव मंदिर के ऊपरी प्रवाह (upstream) में स्थित रकसिया नाले के चैनलाइजेशन कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

यह कार्य नगर निगम हल्द्वानी द्वारा रकसिया नाले के प्राकृतिक प्रवाह को पुनः स्थापित करने एवं मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के उद्देश्य से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नाले की भूमि पर एक नया अतिक्रमण एवं निर्माण कार्य किया जा रहा था।

उक्त स्थान पर नगर निगम द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी था। इस पर उपजिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए नाले पर बने अवैध निर्माण एवं सोक पिट (Soak Pit) को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया, तथा संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर शेष अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का निवासी है, जिसने नाले की सरकारी भूमि को स्टाम्प पेपर पर अवैध रूप से खरीदा। मौके से उत्तर प्रदेश के पहचान पत्र एवं दस्तावेज भी बरामद किए गए। यह एक गंभीर भूमि धोखाधड़ी का मामला प्रतीत हुआ।

इस पर उपजिलाधिकारी राहुल शाह द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी को निर्देशित किया गया है कि दमुवादूंगा क्षेत्र में नाले की भूमि पर हुए सभी अतिक्रमणों की जांच की जाए, तथा यह भी स्पष्ट किया जाए कि कहीं अन्य स्थलों पर भी सरकारी भूमि की अवैध बिक्री अथवा फर्जी रजिस्ट्री तो नहीं की गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में सरकारी भूमि की धोखाधड़ीपूर्ण खरीद-फरोख्त की पुष्टि होती है, तो दोषियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि नाले की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, निर्माण या बिक्री अवैध है, और इस पर “शून्य सहिष्णुता” की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]